कई बार ऐसा होता है कि हमारे दिल में कोई बात होती है पर हमारे समझ नही आता कि उसे बयाँ कैसे करें फिर एक दिन अचानक लोग उस बारे में बात करने लगते हैं तो आप भी comfortable होकर वो बात कर पाते हैं। सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने के बाद सब Depression के बारे में बात कर रहे हैं तो मैने सोचा यही सही वक्त है अपना अनुभव लोगो तक पहुँचाने का। यह लिखने का idea मुझे शाहीन भट्ट की किताब 'I have never been Unhappier' से आया जो आजकल मैं पढ़ रहा हूँ। बहुत ही अच्छी किताब है। यहाँ मैं पूरे तरीके से अपना Experience लिखने वाला हूँ, बाकी लोगो का depression इसके जैसा या इससे बहुत अलग भी हो सकता है, सबको एक ना समझे, और एक खास बात यह कि depression हमेशा किसी बुरी घटना की वजह से नही कभी-कभी Hormonal Changes से भी होता है। मैं एक Joint Family में रहता हूँ और मैं घर में सबसे छोटा था तो आप समझ सकते हैं मुझे कितना लाड़-प्यार मिला होगा, मुझे किसी चीज़ की कमी नही थी, मैं बहुत ही हँसमुख बच्चा था। 2010 के सितम्बर तक ऐसा ही रहा फिर अक्टूबर में मेरी माँ यह दुनिया छोड़ कर चली गईं। मैं यह सबसे पहले इसलिए बता...
Come with an open mind and read short stories in Hindi and my thoughts.