Disclaimer यह एक series की पहली कहानी का आखिरी Part है। Series होते हुए भी हर कहानी को अलग-अलग पढा जा सकता है तथा हर कहानी पूरी तरह काल्पनिक है। बलाॉगरस् मेरा नाम ज़रूरी नही है, क्योंकि यह कहानी मेरी नही है। बस इतना जान लीजिए कि मैं एक प्राइवेट यूनीवर्सिटी में प्रोफेसर हूँ, कम्यूनीकेशन पढ़ाता हूँ। मैं हर बार बच्चो को एक ब्लॉग मेन्टेन करने के लिए कहता हूँ, बनवा भी देता हूँ पर लिखता कोई नही वो बात अलग है। पिछले साल जो सेशन शुरू हुआ उसमें भी मैंने बच्चो से यही कहा था, हालाँकि मुझे पता था इस्तेमाल कोई नही करने वाला। इस बार मगर चमत्कार हो गया, पहली बार कुछ बच्चो ने ब्लॉग लिखा। एक शाम ब्लाॉग की लिस्ट पर मेरी नज़र पड़ी तो सोचा देखता हूँ खोलकर, शुरूआत में तो कुछ नही था पर बाद में एक ब्लाग मिला 'माई_व्यू' नाम का उसमें कुछ शायरियाँ लिखी थी। मुझे यह देखकर काफी खुशी हुई कि किसी ने कुछ तो लिखा, उसके बाद दो और थे जिनमें कुछ लिखा था पर कुछ खास नही। फिर एक ब्लॉग 'आई_एम_लिमिटलेस' नाम का मिला, उ...
Come with an open mind and read short stories in Hindi and my thoughts.