आज काफी दिन हो गए थे रोहित ने अपने दोनो दोस्तो से बात नहीं की और ना मिला। इस बात से उसके दोनों दोस्त अतुल और अनवर हैरान थे क्योंकि रोहित ही था जो सबसे ज़्यादा मिलने की ज़िद किया करता था और ना मिलो तो नाराज़ भी हो जाता था। उनको लगा शायद इस बार किसी बात को लेकर ज़्यादा नाराज़ है तो कॉल करने का भी कोई फायदा नहीं रिसीव ही नहीं करेगा तो घर जाकर ही मिलते हैं। दोनो उसके घर गए तो पता चला वो सो रहा है, वो उसे अच्छे दोस्तों की तरह उठा तो देते लेकिन उससे पहले ही रोहित के पापा ने बताया कि उसकी तबियत खराब है पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में ही था कल ही घर लाए हैं। अनवर के पूछने पर रोहित के पापा ने रूआंसे होकर बताया, "बेटा उसको ब्रेन कैंसर है, वो भी आखिरी स्टेज, जाने क्यों पहले कुछ पता ही नहीं चला, तुम लोग तो उसे जानते हो, पहले अगर थोड़ा बहुत हुआ भी होगा तो उसने हमें बताया नहीं और जब बताया भी तो हमने ध्यान नहीं दिया।" इतना सुनकर दोनो को धक्का लगा, अतुल ने हड़बड़ाहट में डॉक्टर, अस्पताल, दवाई सब पूछ डाला तो उसके पापा बोले कि, "अब इन सबका कोई फायदा नहीं बस दुआ करो क्योंकि डॉक्टर ने तो हाथ खड़े कर दिए हैं, उनका कहना है कि बामुश्किल एक महीना है उसके पास।" यह सब सुनकर दोनो को अपने कानो पर यकीन नहीं हो रहा था या हो भी रहा था तो करना नहीं चाह रहे थे। अनवर ने कहा कि वो अस्पताल जाकर उस डॉक्टर से रिपोर्ट सही से चेक करने के लिए कहेगा, "यह भी तो हो सकता है कि रिपोर्ट बदल गई हो किसी से" अनवर ने बॉलीवुड फिल्मों का हवाला देते हुए कहा। लेकिन इस सबका कोई फायदा नहीं हुआ, सब दस बार देख लिया गया लेकिन सच जो था वो रहा, वो नहीं बदला।
अब दोनो ने एक साथ एक बात सोची कि जो होना है उसे तो बदला जा नहीं सकता और कुछ नहीं तो दुआ तो हमारे हाथ में है वहीं करेगे और इसके अलावा जितना भी वक़्त बाकी है रोहित के साथ में बिताएंगे और यादे बनायेंगे।
उधर रोहित हंस हंस के लोट-पोट हो रहा था क्योंकि उसने अपनी फैमिली और अपने डॉक्टर अंकल की मदद से दोनो दोस्तो को बेवकूफ बना दिया था और अब वो उससे रोज़ मिलेगे, उसकी कद्र करेगे और उसकी हर बात मानेगें। बात जब खुलने को आयेगी तो अप्रैल फूल बोल दिया जाएगा और भला यह महीना है किस लिए।
अब अनवर और अतुल दोनो ही रोज़ रोहित से मिलने आते, उसे लेकर कभी कहीं तो कभी कहीं जाते। इस बीच रोहित भी कभी-कभी तबियत बिगड़ने की एक्टिंग कर दिया करता था। बहुत सारी यादे एक हफ्ते में ही बना ली गई, हजारों फोटो खींच लिए गए और सैकड़ों विडियो बना ली गई।
एक दिन एक रेस्तरां से वापस आते वक़्त उन तीनों का ऐक्सिडेंट हुआ, बाइक कहां तक रगड़ती चली गई पता नहीं चला, और बाइक के साथ वो भी कहां तक गए नहीं पता चला। पता तब चला जब अतुल की आंख खुली एक अस्पताल में, कोई अंजान सामने खड़ा था और पास में रोहित भी बेहोश पड़ा था। अतुल ने अंजान आदमी से पूछा आप कौन हैं और मैं कौन से अस्पताल में हूं, अतुल की बात का जवाब देने की जगह उसने डॉक्टर को बुलाया। जब तक रोहित की भी आंख खुल गई और उसने भी यही सवाल अलग लहजे में पूछ लिए।डॉक्टर ने पूरी बात बताई, "आप तीनों को यह सज्जन अपनी कार में लेकर आए, आप दोनों तो ऊपर वाले के करम से बिल्कुल सही है लेकिन......" , "लेकिन क्या", "लेकिन उस तीसरे बंदे के सर पर ऐसी चोट लगी थी कि बहुत खून बह गया था इसलिए हम उसको नहीं बचा सके, I am sorry. "
Book : I have never been (Un)happier Author : Shaheen Bhatt Year. : 2018 Genre : Non-Fiction 'I have never been (Un)happier' , this Non-fiction book is basically about depression, but before going into book review let me tell you about the author. Shaheen Bhatt has written this book, Yes I know Bhatt Surname sounds familier, and you guessed it right, she is sister of Alia Bhatt and Daughter of Mahesh Bhatt and Soni Razdan. The reason behind telling you that she is sister of a bollywood star and belong to a well known family is only to clarify that depression can happen to anyone, like literally to anyone. This book does the same thing, it tells you that how a privileged person can also face mental issues and suffer. Shaheen Bhatt has written her experience from begining to the very day, that how her struggle with depression started and how she fought back. This book contains her few handwritten notes and photos but the book itself is not just ...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें